top of page

संस्थान में हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन

Oct 13
1 min read

Updated: Nov 3

Published 13 Oct 2026 | Category Community & Outreach | Office Hindi Cell



संस्थान के कार्मिकों के बीच राजभाषा हिन्दी का प्रचार-प्रसार तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्येश्य से हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन दिनांक 26 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2026 तक उत्साहपूर्वक किया गया, जिसकी शुरूआत एक शानदार कवि सम्मेलन से की गई जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों तथा संकाय ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। 



पखवाड़े के दौरान संस्थान के कार्मिकों के लिए हिन्दी टिप्पणी तथा सरकारी पत्र लेखन, निबंध लेखन तथा हिन्दी काव्य पाठ प्रतियोगिता और संस्थान के विद्यार्थियों के लिए साहित्यिक परिचर्चा, निबंध लेखन तथा कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनके अतिरिक्त संस्थान परिसर के नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में संस्थान कार्मिकों तथा संकाय सदस्यों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।



पखवाड़े का समापन समारोह दिनांक 12.10.2026 को आयोजित की गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आर्य विद्यापीठ माहाविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्रमुख डॉ० उदीप्त तालुकदार, संस्थान के निदेशक महोदय सहित अन्य उच्चाधिकारी, संकाय, कार्मिक, आदि लोग उपस्थित रहे।



मुख्य अतिथि डॉ० तालुकदार ने भारत तथा विश्व में हिन्दी की वस्तुस्थिती पर प्रकाश डाला साथ ही सरकारी कामकाज में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के तरीकों पर भी अपनी बात रखी, जबकि निदेशक महोदय ने सांस्कृतिक तथा भौगोलिक भिन्नताओं के बीच भारत के विभिन्न राज्यों के मध्य हिन्दी भाषा को संपर्क भाषा तथा एकता का सूत्र बताया। कार्यक्रम में पूरे पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रसस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।  



Comments


bottom of page